IPL 2026: RCB की प्लेइंग 11 से बाहर विराट कोहली, क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला?

IPL 2026: RCB की प्लेइंग 11 से बाहर विराट कोहली, क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला?

IPL 2026, RCB vs LSG, Virat Kohli: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने होम ग्राउंड एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ रही है. इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले के लिए आरसीबी ने मैदान पर एक चौंकाने वाली प्लेइंग 11 भी उतारी है, जिसमें विराट कोहली को नहीं चुना गया है. विराट को पिछले मैच में चोट का सामना करना पड़ा था.

RCB की प्लेइंग 11 से बाहर विराट कोहली

विराट को इस मैच की शुरुआती प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई, हालांकि वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. टीम में एक और बदलाव देखने को मिला है, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेकब डफी की जगह ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड की वापसी हुई है. यह फैसला RCB के लिए काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है क्योंकि विराट इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

विराट कोहली की चोट का रखा ध्यान?

विराट कोहली को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चोट लगी थी. उस मुकाबले में विराट ने 38 गेंदों पर 50 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. लेकिन जब फील्डिंग की बारी आई तो वे मैदान पर नहीं उतरे थे. टखने की समस्या के कारण उन्हें सावधानी बरतते हुए बाहर रखा गया था. ऐसे में माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट गंभीर चोट से बचाने के लिए यह कदम उठा रहा है ताकि वह पूरी तरह फिट हो सकें.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCB- फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख डार, जोश हेजलवुड.

LSG- मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com