GT vs MI: मुंबई इंडियंस को मिल ही गई जीत, तिलक और अश्वनी के दम पर गुजरात को रौंदा


लगातार 4 मैच हारने के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने जीत का स्वाद चख ही लिया है. आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में जीत दर्ज करने के बाद लगातार हार झेल रही मुंबई ने एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 99 रन से करारी शिकस्त दी. तिलक वर्मा के पहले IPL शतक के दम पर मुंबई ने जहां 199 रन का स्कोर खड़ा किया तो वहीं लगातार 6 मैच में खाली हाथ रहने वाले जसप्रीत बुमराह ने भी अपना पहला विकेट झटकते हुए टीम को गेंदबाजी में बेहतरीन शुरुआत दिलाई. फिर सीजन में पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज अश्वनि कुमार ने 4 विकेट लेकर मुंबई की जीत पर मुहर लगाई.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस को अपने फैंस के सामने इस करारी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, जब मैच शुरू हुआ था, तब शायद ही किसी ने इसकी उम्मीद की होगी. खास तौर पर कगिसो रबाडा ने पावरप्ले के अंदर ही अपनी तेज रफ्तार गेंदों से सिर्फ 44 रनों पर मुंबई के 3 विकेट गिरा दिए थे. मगर फिर नमन धीर ने एक बेहतरीन पारी खेलकर टीम को संभाला और 100 रन के करीब पहुंचाया.
(खबर अपडेट हो रही है)











