IPL 2026: आयुष म्हात्रे के IPL 2026 से बाहर होने की वजह चोट नहीं बल्कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं?


Ayush Mhatre Injury: चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हें चोट लगी जिसके बाद वो अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे. लेकिन यहां सवाल ये है कि क्या आयुष म्हात्रे के बाहर होने की वजह सिर्फ चोट ही है? दरअसल आयुष म्हात्रे के बाहर होने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और टीम फीजियो टॉमी सिमसेक पर सवाल खड़ा किया जा रहा है. दरअसल जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आयुष म्हात्रे को चोट लगी थी तो उन्हें रिटायर्ड हर्ट नहीं किया गया. उन्हें क्रीज पर बने रहने के लिए कहा गया और इसके बाद ये खिलाड़ी आउट हो गया.
क्या गायकवाड़ ने आयुष को बल्लेबाजी जारी रखने के लिए कहा?
ये दावा किया जा रहा है कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आयुष म्हात्रे को बल्लेबाजी जारी रखने के लिए कहा. जबकि म्हात्रे अच्छी तरह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. इस दौरान टीम फीजियो भी वहां थे और वो भी इस खिलाड़ी को इलाज के लिए पवेलियन नहीं ले गए. तो ऐसे में सवाल ये है कि क्या इस फैसले की वजह से म्हात्रे की चोट और ज्यादा गंभीर हो गई? वैसे यहां ये भी हो सकता है कि म्हातरे ने खुद बल्लेबाजी जारी रखने की बात कही हो. ऐसे में सीएसके कप्तान और फीजियो पर सवाल खड़े करना सही नहीं है.
म्हात्रे के बाहर होने से सीएसके का नुकसान
चेन्नई सुपरकिंग्स को म्हात्रे के बाहर होने से बड़ा नुकसान हुआ है. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में था. आयुष म्हात्रे ने 6 मैचों में 33.50 की औसत से 201 रन बना लिए थे. उनका स्ट्राइक रेट भी 180 के करीब था. अब उनके बाहर होने से चेन्नई की बैटिंग लाइनअप में थोड़ी उथल-पुथल जरूर होगी. बता दें चेन्नई ने इस सीजन चोट की वजह से तीसरा खिलाड़ी खोया है. इससे पहले खलील अहमद और नाथन एलिस भी चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए. धोनी भी अबतक चोट के चलते एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. इस सीजन किस्मत चेन्नई का साथ नहीं दे रही है.










