VIDEO: सैल्यूट नहीं मारेगा क्या तू?… DSP बने राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी ने दिखाई अकड़

VIDEO: सैल्यूट नहीं मारेगा क्या तू?… DSP बने राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी ने दिखाई अकड़

IPL 2026 का 32वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच है. ये मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है. लेकिन, ये मुकाबला शुरू हो उसके पहले राजस्थान रॉयल्स के उस खिलाड़ी की अकड़ देखने को मिली, जिसे हाल ही में DSP बनाया गया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी ने जब मुलाकात के बाद सैल्यूट नहीं मारा तो राजस्थान रॉयल्स का खिलाड़ी नाराज हो गया. उसने LSG के प्लेयर से फिर कहा कि सैल्यूट नहीं मारेगा तू? वैसे ये बता दें कि ये पूरा वाक्या हंसी-मजाक का हिस्सा था.

रवि बिश्नोई -आकाश सिंह का मस्ती मजाक

हम बात कर रहे हैं रवि बिश्नोई और आकाश सिंह के बीच हुई मीठी नोंक-झोंक की. मैच से पहले राजस्थान और लखनऊ के इन दो खिलाड़ियों के बीच जो हुआ वो कमाल का रहा. दरअसल, रवि बिश्नोई इसी साल राजस्थान पुलिस में DSP बनाए गए हैं. उनकी ये नियुक्त खेल कोटे से हुई है. ऐसे में जब उनके अच्छे दोस्त और LSG के प्लेयर आकाश सिंह जब उनसे मिलने गए तो वो मजेदार नजारा दिखा, जिसका वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया है.

बिश्नोई को LSG खिलाड़ी ने मारा सैल्यूट

वीडियो में नोंक-झोंक की शुरुआत आकाश सिंह की तरफ से ही होती है. वो रवि बिश्नोई को देखते कहते हैं कि DSP बन गया तू. फिर उनसे गले लग जाते हैं. गले लगने के दौरान ही रवि बिश्नोई कहते हैं सैल्यूट नहीं मारेगा तू? बिश्नोई के ऐसा कहने के बाद आकाश सिंह उन्हें सैल्यूट भी मारते हैं.

IPL 2026 में RR और LSG का हाल

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स बैक टू बैक हार का दर्द झेलते हुए लखनऊ पहुंची हैं. उसने अब तक खेले 6 मुकाबलों में से 4 जीते हैं और 2 हारे हैं. राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में अभी चौथे नंबर पर है. हालांकि, लखनऊ की टीम की हालत इससे बेहतर नहीं है. बल्कि उनके प्रदर्शन का ग्राफ राजस्थान से ठीक उलट है. LSG ने अब तक खेले 6 मुकाबलों में 2 जीते हैं और 4 हारे हैं. लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com