Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने IPL में सबसे तेज 500 रन ठोके, सिर्फ इतनी गेंदों में किया कारनामा

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने IPL में सबसे तेज 500 रन ठोके, सिर्फ इतनी गेंदों में किया कारनामा

Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी जिस मैच में क्रीज पर उतरते हैं वो कोई ना कोई रिकॉर्ड जरूर बनाते हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में भी एक बड़ा कमाल कर दिखाया. वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ के खिलाफ चौके से खाता खोला और इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 500 रन पूरे कर लिए. सूर्यवंशी ने कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है और महज 15 साल की उम्र में इतना बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा मैक्सवेल का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेज 500 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा. ग्लेन मैक्सवेल ने 260 गेंदों में 500 रन पूरे किए थे वहीं सूर्यवंशी ने ये कमाल 227 गेंदों में कर दिखाया. प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी. नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए.

मैच में बुरी तरह फेल हुए वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 रन तो पूरे कर लिए लेकिन ये खिलाड़ी मैच में फेल साबित हुआ. सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में 8 ही रन बनाए और उनका विकेट मोहसिन खान ने झटका. मोहसिन खान ने सिर्फ वैभव को आउट ही नहीं किया बल्कि उनके सामने मेडन ओवर भी निकाला जो कि अपने आप में बहुत बड़ी बात है.

राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत

लखनऊ के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ही फेल नहीं हुए उनके अलावा यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल का भी बल्ला नहीं चला. यशस्वी जायसवाल तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन उन्होंने 22 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद शमी को विकेट दे दिया. इसके बाद शमी ने अगली गेंद पर ध्रुव जुरेल को भी निपटा दिया. इस खिलाड़ी ने पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया. ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाली राजस्थान की टीम ने पावरप्ले में सिर्फ 44 रन ही बनाए.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com