IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के साथ दर्दनाक ‘हादसा’, कंधों के सहारे गए मैदान के बाहर

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के साथ दर्दनाक ‘हादसा’, कंधों के सहारे गए मैदान के बाहर

Vaibhav Sooryavanshi Injured: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक तूफानी पारी खेली और शतक जड़ा. उनकी इस दमदार पारी के चलते राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हु 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए. लेकिन टारगेट का बचाव करते हुए राजस्थान रॉयल्स के साथ एक बड़ी घटना घटी. दरअसल, फील्डिंग के दौरान वैभव सूर्यवंशी को दर्दनाक चोट लग गई. जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर भी जाना पड़ा.

वैभव सूर्यवंशी के साथ दर्दनाक ‘हादसा’

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यवंशी को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई. दरअसल, जॉफ्रा आर्चर की ओवरपिच्ड गेंद पर ईशान किशन ने कवर की दिशा में शानदार चौका लगाया. ईशान किशन ने इन्फील्ड के ऊपर से शॉट मारा, जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी गेंद को पकड़ने के लिए तेजी से पीछे की ओर भागे, लेकिन इसी दौरान उन्हें अचानक हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ.

इस घटना के तुरंत बाद वैभव सूर्यवंशी अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़कर बैठ गए. फिर फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उनका इलाज किया. लेकिन सूर्यवंशी काफी दिक्कत में दिखाई दिए और फिर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और उन्हें सहारा लेकर ले जाया गया. इस घटना ने राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ-साथ फैंस की भी टेंशन बढ़ा दी. वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप की रेस में भी सबसे आगे चल रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी का शानदार शतक

इस मुकाबले की पहली पारी वैभव सूर्यवंशी के नाम रही. वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए. वहीं, 100 रन का आंकड़ा छूने के लिए उन्होंने 36 गेंदें लीं. उन्होंने ये रन 278.37 की स्ट्राइक रेट से बनाए, जिसमें अर्धशतक तक पहुंचने के लिए उन्हें 15 गेंदें लगीं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com