भारत को मिली करारी हार, साउथ अफ्रीका से 1-4 से गंवाई टी20 सीरीज, इस खिलाड़ी ने ठोके 330 रन

भारत को मिली करारी हार, साउथ अफ्रीका से 1-4 से गंवाई टी20 सीरीज, इस खिलाड़ी ने ठोके 330 रन

India Women vs South Africa Women: पांच टी20 मैचों की आखिरी जंग में भी भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से शिकस्त मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 155 रन जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी. भारत की हार की बड़ी वजह लॉरा वुल्वार्ट की पारी रही. साउथ अफ्रीका की कप्तान ने 56 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 11 चौके और 2 छक्के निकले. उनके अलावा सुने लूस ने 23 रन बनाए, उनके अलावा बाकी कोई और खिलाड़ी बड़ा योगदान नहीं दे सकीं. ऐसा लगा कि टीम इंडिया इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी लेकिन टॉप ऑर्डर के फेल होने की वजह से ऐसा हो नहीं पाया.

भारतीय महिला टीम की हार

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. शेफाली वर्मा सिर्फ 4 रन बनाकर मार्क्स का शिकार हो गईं. जेमिमा को 1 रन के निजी स्कोर पर खाका ने निपटा दिया. अनुष्का शर्मा भी 21 गेंदों में 17 रन ही बना सकीं. भारती फूलमाली ने जरूर विकेट पर जमने का साहस दिखाया लेकिन उनके 40 रन भी टीम के काम नहीं आए. दीप्ति शर्मा की खराब फॉर्म जारी रही और वो 8 रन ही बना सकीं. विकेटकीपर ऋचा घोष ने नाबाद 25 रन बनाए. अरुंधति रेड्डी 1 रन ही बना सकीं. साउथ अफ्रीका के लिए म्लाबा और डी क्लर्क ने 2-2 विकेट झटके. मार्क्स, क्लॉय टायन और खाका को 1-1 विकेट मिला.

लॉरा वुल्वार्ट का जलवा

साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुल्वार्ट आखिरी मैच में प्लेयर ऑफ द मैच तो रही हीं साथ ही उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला. दाएं हाथ की इस ओपनर ने सीरीज में 5 मैचों में 82.5 की औसत से 330 रन बनाए. उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक जमाए. डरबन में खेले गए पहले दो टी20 मैचों में उन्होंने 51 और 54 रनों की पारी खेली. जोहान्सबर्ग टी20 में उन्होंने 115 रन ठोक दिए. डरबन में खेले गए चौथे टी20 में वो 18 रन बना पाईं लेकिन बेनोनी में उन्होंने नाबाद 92 रन ठोक कर अपनी टीम को जिता दिया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com