PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल

Punjab Kings vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. पंजाब की ये आईपीएल 2026 में पहली हार है. राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, फरेरा और शुभम दुबे की बेहतरीन बैटिंग के दम पर हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान को विस्फोटक शुरुआत दिलाते हुए 16 गेंदों में 43 रन बनाए. उन्होंने अपनी 16 गेंदों की पारी में 5 छक्के और 3 चौके लगाए. कप्तान रियान पराग ने भी 16 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली. अंत में डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने ताबड़तोड़ हिटिंग करते हुए पंजाब से आखिरी ओवर में मैच छीन लिया. डोनोवन फरेरा ने 26 गेंदों में नाबाद 52 रन ठोके. वहीं शुभम दुबे ने 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए.

वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल ने दी आक्रामक शुरुआत

223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने कमाल शुरुआत दी. खासतौर पर सूर्यवंशी ने पंजाब के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया. वैभव सूर्यवंशी ने महज 16 गेंदों में 43 रन ठोके और उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ 20 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी की. वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने आक्रमण बोला और उन्होंने 27 गेंदों में 51 रन ठोक दिए. नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरे ध्रुव जुरेल ने 20 गेंदों में 16 रन बनाए जिससे राजस्थान पर दबाव बढ़ा लेकिन इसके बाद कप्तान रियान पराग ने 16 गेंदों में 29 रन बनाकर टीम को वापस ट्रैक पर खड़ा किया और अंत में डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे की 32 गेंदों में 77 रनों की साझेदारी ने पूरा मैच पंजाब से छीन लिया.

पंजाब के लिए स्टोयनिस-प्रभसिमरन का अच्छा प्रदर्शन

पंजाब की टीम मैच जरूर हार गई लेकिन इस टीम ने मुश्किल पिच पर 20 ओवर में 222 रन बनाकर मैच को रोमांचक बनाया. प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. प्रियांश आर्या ने 11 गेंदों में 29 रन बनाए. कूपर कॉनली ने 14 गेंदों में 30 रन बनाए. मार्कस स्टोयनिस ने 22 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com