PBKS vs RR मैच के दौरान स्टेडियम में बहा खून, प्रियांश आर्या बने वजह, VIDEO

PBKS vs RR मैच के दौरान स्टेडियम में बहा खून, प्रियांश आर्या बने वजह, VIDEO

IPL 2026 में 28 अप्रैल को खेला मुकाबला पंजाब किंग्स की हार और राजस्थान रॉयल्स की जीत के साथ तो खत्म हुआ लेकिन इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम में खून भी बहा. ऐसा उस दौरान हुआ जब पंजाब किंग्स बैटिंग कर रही थी. बड़ी बात ये है कि स्टेडियम में बहे खून की वजह प्रियांश आर्या रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि खून बहने की वजह प्रियांश आर्या कैसे बन गए? तो हुआ कि स्टेडियम में जो खून बहा, उसमें कोई हाथापाई या किसी तरह के संघर्ष का हाथ नहीं रहा. बल्कि ऐसा प्रियांश आर्या के जमाए छक्के के चलते हुआ, जिस पर स्टेडियम में बैठा एक बुजुर्ग शख्स बुरी तरह घायल हो गया और उसका खून निकल आया.

प्रियांश आर्या के छक्के ने पंजाब किंग्स के फैन का निकाला खून

प्रियांश आर्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 गेंदों पर 29 रन बनाए, जिसमें 5 चौके के साथ एक छक्का लगाया. उनका लगाया वो इकलौता छक्का ही स्टेडियम में बैठे पंजाब किंग्स के बुजुर्ग फैन के लिए घातक साबित हुआ. प्रियांश के लगाए सिक्स पर गेंद ने सीधा जाकर उस बुजुर्ग क्रिकेट फैन के चेहरे को हिट किया. गेंद आंख और नाक के बीच के एरिया पर जाकर लगी. नतीजा ये हुआ जहां गेंद लगी वो जगह खून से लहूलुहान हो गई.

View this post on Instagram

A post shared by Parul Vickku (@parulvickku)

घायल फैन को तुरंत दिया गया मेडिकल ट्रिटमेंट

प्रियांश आर्या के छक्के पर बुरी तरह घायल होने के बाद स्टेडियम में मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत उस शख्स की जांच की और उनका उपचार किया. उन्होंने इनकी मरहम-पट्टी की, जिससे खून के बहाव को रोका गया. आमतौर पर IPL के आयोकर स्टेडियम के अंदर किसी को लगने वाले चोट या नुकसान को लेकर सीधे-सीधे जिम्मेदार नहीं होते. ऐसा टिकट के नियम में भी लिखा होता है. लेकिन, आयोजक दर्शकों को किसी भी प्रकार के जोखिम को लेकर सावधान जरूर करते हैं. मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत उनकी प्राथमिक जांच के साथ साथ जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की जाती है.

इस तरह के मामलों में कई बार हमने उन खिलाड़ियों को भी घायल दर्शकों की मदद करते देखा है. हार्दिक पंड्या, विराट कोहली इसके उदाहरण है, जिन्होंने अपने शॉट पर घायल क्रिकेट फैंस के उपचार में मदद की है या फिर मैच के बाद उनके पास जाकर उनके उनका हाल पूछा और माफी भी मांगी है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com