VIDEO: रवींद्र जडेजा ने चलाया बल्ला तो कुलदीप यादव ने दे दिया धक्का, RR vs DC मैच में हुआ ऐसा


राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 43वां मैच खेला गया. इस मैच में दिल्ली के स्टार पेसर मिचेल स्टार्क और राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरीं. मगर इन सबके बीच दो खिलाड़ियों के टकराव का वीडियो भी वायरल हो गया. ये टकराव हुआ राजस्थान के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और दिल्ली के धाकड़ स्पिनर कुलदीप यादव के बीच, जिसमें एक-दूसरे को लेकर आक्रामक हाव-भाव दिखाए गए लेकिन मजाकिया अंदाज में.
शु्क्रवार 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान और दिल्ली के मैच की पहली पारी में ये नजारा दिखा. इस मुकाबले में मेजबान राजस्थान पहले बैटिंग कर रही थी, जहां उसके लिए कप्तान रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने एक बेहतरीन शतकीय साझेदारी की. फिर जैसे ही ये जुरेल के आउट होने के साथ ये साझेदारी टूटी तो रवींद्र जडेजा की एंट्री हुई.
बस यही वो लम्हा था, जब जडेजा और कुलदीप के बीच ये मजेदार टकराव देखने को मिला. टीम इंडिया के ये दोनों स्टार स्पिनर काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर खूब हंसी-मजाक करते हैं. हुआ यूं कि जैसे ही डगआउट से निकलकर जडेजा बैटिंग के लिए पिच के करीब पहुंचे, कुलदीप वहां पर पहुंच गए और कुछ बोलने लगे. तब जडेजा ने बल्ला दिखाकर इससे मारने का इशारा किया, जिसके जवाब में कुलदीप ने उन्हें जाकर धक्का दे दिया. मैच की गरमा-गर्मी के बीच मौज-मस्ती का ये वीडियो भी काफी हिट हो गया और फैंस को पसंद आने लगा.
𝙈𝙖𝙨𝙩𝙞 𝙧𝙪𝙠𝙣𝙞 𝙣𝙖𝙝𝙞 𝙘𝙝𝙖𝙝𝙞𝙮𝙚…
Kuldeep Yadav & Ravindra Jadeja shared a fun moment in the middle of the game.
#TATAIPL 2026
#RRvDC | LIVE NOW
https://t.co/cMKydi0l80 pic.twitter.com/6EijsAT5Nd
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 1, 2026
जहां तक प्रदर्शन की बात करें तो कुलदीप यादव के लिए ये मुकाबला अच्छा नहीं रहा. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 41 रन लुटा दिए, जिसमें से एक ही ओवर में डॉनोवन फरेरा के 3 छक्के भी शामिल हैं. उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली. दूसरी ओर रवींद्र जडेजा बल्ले से कोई बड़ा योगदान नहीं दे सके और 14 गेंदों में 20 रन ही बना सके. इसके बावजूद राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन का स्कोर खड़ा किया. कप्तान पराग ने 90 और फरेरा ने ताबड़तोड़ 47 रन बनाए.













