14 साल की उम्र में जड़ा तिहरा शतक, अब ऑक्शन में लगी रिकॉर्डतोड़ बोली, मिला इतना पैसा

14 साल की उम्र में जड़ा तिहरा शतक, अब ऑक्शन में लगी रिकॉर्डतोड़ बोली, मिला इतना पैसा

T20 Mumbai Womens League Players Auction: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पहली बार टी20 मुंबई महिला लीग का आयोजन करवाया जा रहा है. इस लीग के पहले सीजन में कुल 3 टीमें हिस्सा लेंगी. इसके लिए MCA ने 2 मई को पुरुष और महिला दोनों लीगों के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन रखा. इस ऑक्शन में 16 साल की एक युवा खिलाड़ी काफी डिमांड में रही. इस खिलाड़ी के लिए तीनों टीमों में टक्कर देखने के मिली. अंत में आकाश टाइगर्स की टीम बाजी मारने में कामयाब रही.

16 साल की खिलाड़ी पर लगी बड़ी बोली

टी20 मुंबई महिला लीग के पहले ऑक्शन में 16 साल की युवा सनसनी इरा जाधव को आकाश टाइगर्स ने 10 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ लिया है. इरा जाधव पिछले साल अंडर-19 क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं. उनकी इस उपलब्धि ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थीं. 16 साल की इस युवा बल्लेबाज को टी20 फॉर्मेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. जिसके चलते वह ऑक्शन में काफी डिमांड में रहीं. वह ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं.

View this post on Instagram

A post shared by T20 Mumbai (@t20mumbai)

नमन अवॉर्ड्स 2026 में जीती जगमोहन डालमिया ट्रॉफी

इरा जाधव ने इसी साल नमन अवॉर्ड्स 2026 में जगमोहन डालमिया ट्रॉफी जीती थी, जो बेस्ट घरेलू क्रिकेटर को दी जाती है. महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला था. इससे पहले वह सिर्फ 14 साल की उम्र में WPL 2025 के ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में से एक बन गईं थी, हालांकि उन्हें कोई टीम नहीं खरीद पाई थी. लेकिन हार न मानते हुए, कुछ दिनों बाद ही उन्होंने मलेशिया में होने वाले भारत के अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप टीम में स्टैंडबाय स्थान हासिल कर लिया था.

ऐसे में आकाश टाइगर्स की टीम अब इरा जैसे युवा प्रतिभाओं के साथ मजबूत हो गई है. लीग की शुरुआत जल्द ही होने वाली है और इरा जैसी खिलाड़ियों से फैंस को रोमांचक प्रदर्शन की उम्मीद है. इरा जाधव के लिए ये लीग काफी अहम रहने वाली है, जहां वह अच्छा प्रदर्शन करके महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए दांवा ठोक सकती हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com