VIDEO: रोहित शर्मा ने जो कहा, 20 साल के इस गेंदबाज ने वो किया, मैदान के बाहर बैठे-बैठे दिला दिया विकेट

VIDEO: रोहित शर्मा ने जो कहा, 20 साल के इस गेंदबाज ने वो किया, मैदान के बाहर बैठे-बैठे दिला दिया विकेट

Rohit Sharma Masterclass: चेन्नई और मुंबई के मुकाबले में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे. वो मैदान के बाहर डग आउट में बैठे थे. मगर अपनी टीम के खिलाड़ियों को गाइड करने के लिए वो स्वतंत्र थे. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच का नतीजा आखिर में भले ही मुंबई इंडियंस के फेवर में नहीं रहा. लेकिन मैदान के बाहर बैठे-बैठे ही जैसे उन्होंने अपनी टीम के 20 साल के गेंदबाज अल्लाह गजनफर को विकेट दिलाने में मदद की उसमें उनके मास्टरक्लास की खूबसूरत झलक देखने को मिली.

रोहित ने जो कहा, गजनफर ने वो किया

रोहित शर्मा के पास 467 T20 मैचों का अनुभव है, जिसमें में 276 मुकाबले में उन्होंने IPL की पिच पर खेले हैं. ऐसे में हिटमैन का तजुर्बा और युवा जोश का टैलेंट जब मिला तो मैदान पर एक जबरदस्त कमाल देखने को मिला. रोहित ने मैदान के बाहर डगआउट में बैठकर जो सलाह अल्लाह गजनफर को दी, उसे मानकर उन्होंने CSK के खतरनाक दिख रहे बल्लेबाज उर्विल

पटेल को जबरदस्त तरीके से क्लीन बोल्ड किया. रोहित के कहे कहा असर सिर्फ 5 गेंदों में देखने को मिला.

रोहित की सलाह मान गजनफर ने उर्विल का लिया विकेट

अल्लाह गजनफर जब CSK की पारी का 5वां ओवर डाल रहे थे तो उस ओवर की 5वीं गेंद पर डगआउट में बैठे रोहित की ओर से उन्हें सलाह मिली और अपने अगले ओवर में गजनफर को उसका फायदा मिला. अल्लाह गजनफर ने 5.4 ओवर में उर्विल पटेल को क्लीन बोल्ड कर दिया. उर्विल पटेल 200 की स्ट्राइक रेट से खेल रहे थे. उन्होंने 12 गेंदों में 24 रन बनाए . ऐसे में उनके आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस को थोड़ी राहत मिली थी. अल्लाह गजनफर ने 4 ओवर में 40 रन देकर इकलौता विकेट उर्विल का ही लिया, जो कि उन्हें रोहित की सलाह से मिली.

CSK ने MI को 8 विकेट से हराया

मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए थे. जवाब में 160 रन के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 गेंद पहले ही हासिल कर लिया. उसने 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से जीता. CSK की जीत में उसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ प्लेयर ऑफ द मैच बने, जो 67 रन बनाकर नाबाद रहे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close