MI vs LSG: रोहित शर्मा के लौटते ही मुंबई को मिली जीत, लखनऊ ने गंवाया लगातार छठा मैच

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे

मुंबई इंडियंस ने लगातार 4 हार के बाद अपने घर वानखेडे स्टेडियम में जीत दर्ज कर ही ली. आईपीएल 2026 के अपने ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले में मुंबई ने अपनी ही तरह संघर्ष कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया. कप्तान हार्दिक पंड्या की गैर हाजिरी में इस मैच में उतरी मुंबई को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की वापसी का फायदा हुआ, जिन्होंने जोरदार अर्धशतक लगाया और रायन रिकल्टन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की. इसके दम पर मुंबई ने 229 रन का लक्ष्य भी 8 गेंद पहले हासिल कर लिया. मुंबई की लगातार 3 हार के बाद ये पहली जीत है.
वानखेडे स्टेडियम में एक बार फिर बल्लेबाजों की मौज और गेंदबाजों की परीक्षा हुई. इस मैदान पर IPL 2026 के लगभग हर मैच की तरह एक बार फिर दोनों पारियों में 200 से ज्यादा रन बने और मुंबई ने यहां बाजी मार ली.
(खबर अपडेट हो रही है)











