IPL 2026 की सबसे सुस्त टीम है दिल्ली कैपिटल्स, पावरप्ले में विकेट गंवाने में भी सबसे आगे

IPL 2026 की सबसे सुस्त टीम है दिल्ली कैपिटल्स, पावरप्ले में विकेट गंवाने में भी सबसे आगे

आईपीएल 2026 में कोई टीम चाहे ज्यादा मैच जीती हो या कम, ज्यादातर मुकाबलों में एक बात सबसे अहम साबित हुई- पावरप्ले. इस सीजन में जिन टीमों ने पावरप्ले का सबसे ज्यादा फायदा उठाया है, उनको ही आम तौर पर जीत नसीब हुई है. वहीं कुछ टीम ऐसी भी हैं, जिनके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव दिखा है और इसकी एक वजह पावरप्ले है. ऐसी ही एक टीम है दिल्ली कैपिटल्स, जो इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है और इसमें शुरुआती 6 ओवर में बल्लेबाजों की नाकामी की बड़ी भूमिका रही है.

नई दिल्ली में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग का फैसला किया. ये फैसला अपने आप में चौंकाने वाला था लेकिन फिर भी ये उम्मीद थी कि दिल्ली के बल्लेबाज पिछले मैच के प्रदर्शन से कुछ प्रेरणा लेकर फिर कुछ कमाल करेंगे. मगर ऐसा नहीं हो सका और शुरुआती 6 ओवर में टीम सिर्फ 37 रन बना सकी, जबकि उसके दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए.

इसके साथ ही पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स का संघर्ष इस मुकाबले में भी जारी रहा. आईपीएल 2026 में दिल्ली ने कुल 10 मैच खेल लिए हैं और इन सभी के शुरुआती 6 ओवरों में टीम की बैटिंग के आंकड़ों का हिसाब-किताब देखें तो ये बहुत ही खराब है. कम से कम मौजूदा आईपीएल स्तर के सामने तो अच्छा नहीं है. दिल्ली ने इस सीजन में पावरप्ले के अंदर ही 21 विकेट गंवा दिए हैं जो सभी 10 टीम में सबसे ज्यादा हैं.

वहीं टीम रन बनाने के मामले में भी बहुत सुस्त है. दिल्ली का रनरेट पावरप्ले के दौरान 8.35 का ही रहा है, जो लीग में सबसे खराब है. इतना ही नहीं, दिल्ली के बल्लेबाजों ने पावरप्ले के अंदर 46.4 फीसदी डॉट बॉल खेली हैं यानि उन पर कोई रन नहीं बनाए हैं. इसके अलावा दिल्ली ने हर 23.85 रन पर एक विकेट पावरप्ले के अंदर गंवाया है. इन चारों मामलों में दिल्ली पूरी लीग में सबसे फिसड्डी टीम है.

ये प्रदर्शन बताने के लिए काफी है कि दिल्ली का इस सीजन में जो हाल है वो क्यों है. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम ने सीजन के पिछले 9 में से 5 मैच गंवाए हैं, जिसमें से 3 मैच तो उसने लगातार ही गंवाए. उसे सिर्फ 4 मैच में जीत मिली है, जिसके चलते दिल्ली के लिए पावरप्ले की राह शीर्ष-5 टीमों की तुलना में काफी कठिन हो गई है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com