Rahul Gandhi on CBI Meeting- CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी पर क्या कहा ?

राहुल गांधी ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि इससे पहले 5 मई 2025 की बैठक में भी उन्होंने असहमति दर्ज कराई थी। साथ ही, 21 अक्टूबर 2025 को उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के लिए सुझाव भेजे थे, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। अंत में इसमें राहुल ने इस प्रक्रिया का कड़े शब्दों में विरोध करने की बात कही है।

Rahul Gandhi on CBI Meeting/राहुल गांधी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अगले निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई। यह पत्र राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा गया पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया को “पक्षपातपूर्ण” बताते हुए अपनी असहमति दर्ज की है।

दरअसल, अपने पत्र में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने CBI जैसी देश की प्रमुख जांच एजेंसी का बार-बार राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को चयन समिति में इसलिए शामिल किया गया था ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की सार्थक भूमिका नहीं दी गई।

प्रक्रिया पर खड़े किए सवाल
पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें उम्मीदवारों की स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट और 360-डिग्री मूल्यांकन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गईं।

उनके अनुसार, समिति की बैठक के दौरान पहली बार 69 उम्मीदवारों के रिकॉर्ड देखने के लिए कहा गया, जबकि विस्तृत समीक्षा के बिना किसी उम्मीदवार की कार्यशैली और इतिहास का सही आकलन संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण जानकारी छिपाकर चयन समिति को केवल एक औपचारिकता बनाकर रख दिया गया है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि विपक्ष का नेता “रबर स्टैम्प” नहीं है और वह इस तरह की प्रक्रिया का हिस्सा बनकर अपने संवैधानिक दायित्व से समझौता नहीं कर सकते।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि इससे पहले 5 मई 2025 की बैठक में भी उन्होंने असहमति दर्ज कराई थी। साथ ही, 21 अक्टूबर 2025 को उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के लिए सुझाव भेजे थे, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। अंत में इसमें राहुल ने इस प्रक्रिया का कड़े शब्दों में विरोध करने की बात कही है।

बता दें कि सोमवार को नए सीबीआई निदेशक की नियुक्ति को लेकर पीएम आवास में बैठक हुई थी। इसके लिए नेता विपक्ष राहुल गांधी और देश के चीफ जस्टिस सूर्यकांत भी शामिल हुए थे, लेकिन बैठक के बाद अब राहुल गांधी ने केंद्र की प्रक्रिया पर सवाल उठा दिए हैं।

close
Virus-free.www.avast.com