ऑनलाइन प्रवचन, रेप और फिर ब्लैकमेलिंग… मथुरा में फर्जी साधु अरेस्ट, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र से पुलिस ने एक फर्जी साधु को गिरफ्तार किया है. आरोपी ऑनलाइन प्रवचन और भजन-कीर्तन के जरिए हाई पैकेज पर काम करने वाली युवतियों को पहले तो अपने जाल में फंसाता था और फिर उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था. आरोप है कि इस दौरान वह अश्लील वीडियो और फोटो लेकर युवतियों को ब्लैकमेल करता था.
यह मामला उस समय सामने आया, जब गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में रहने वाली युवती की बहन ने एसएसपी श्लोक कुमार को फर्जी साधु के खिलाफ शिकायत देकर उसके खिलाफ शिकायत कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़िता बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है, जो 15 मई को मथुरा आई थी. मथुरा के राधाकुंड में पीड़िता की IOCL में इंटर्नशिप कर रही बहन एक साधु के मकान में किराए पर रहती थी.











