‘छोटे दलों को दबाना बंद करें…’ शिंदे गुट के नेता ने BJP को घेरा, विधानपरिषद चुनाव से पहले दी चेतावनी

 महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और एकनाथ शिंदे शिवसेना के सीनियर नेता गुलाबराव पाटिल ने कहा कि बड़ी पार्टियों को छोटी पार्टियों के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए. उन्हें दबाना नहीं चाहिए. उनका इशारा भाजपा की तरफ था. दरसअल, विधानपरिषद के चुनाव में शिवसेना को महायुति में सिर्फ चार सीट दी गई हैं जबकि शिवसेना 6 सीट कम से कम मांग रही है. वहीं, जिन सीट पर शिवसेना के अधिकृत उम्मीदवार खड़े हैं, वहां बीजेपी के बागी भी खड़े हो गए हैं. शिवसेना नेताओं को इसका दुख है.

शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने कहा कि बीजेपी नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं को समझाना चाहिए कि महायुति के ही अधिकृत उम्मीदवारों को जिताने में मदद करे और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारिख के दिन अपना नामांकन वापस ले. उन्होंने कहा कि अब्दुल सत्तार जो हमारी पार्टी के नेता हैं, उनके बेटे उम्मीदवार बने थे. अब उनका पर्चा पीछे ले लिया गया है. उन्होंने एकनाथ शिंदे जी की बात मानी है.

MLC चुनाव के लिए 18 जून को वोटिंग

विधानपरिषद चुनाव के लिए 18 जून को वोटिंग होगी. बुधवार को महायुति ने 17 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. इस लिस्ट में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के उम्मीदवार हैं. भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री रविंद्र चव्हाण ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि महायुति के सभी घटक दल साथ हैं. हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. हम सभी 17 सीटों पर भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे.

आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख आज है. मगर इससे पहले गुलाबराव पाटिल के बयान से सियासी घमासान मच गया है. बीजेपी नेता रविंद्र चव्हाण ने कल यानी बुधवार को कहा था कि जो उम्मीरवार बागी रुख अख्तियार करना चाहते हैं वो समय से अपनी उम्मीदवारी वापस ले लें. विपक्ष के पास न तो संख्या बल है और न ही सही रणनीति. महायुति के पास स्पष्ट बहुमत है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com