CM मोहन यादव का शनिवार को बैतूल दौरा, बोनस वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल, 443 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात

बैतूल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 31 अक्टूबर को बैतूल दौरे पर जाएंगे। जिसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सीएम 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि का ट्रांसफर करेंगे। इससे दक्षिण बैतूल, पश्चिम बैतूल, उत्तर बैतूल, पांढुर्णा (दक्षिण छिंदवाड़ा), पूर्व छिंदवाड़ा, पश्चिम छिंदवाड़ा एवं नर्मदापुरम वन मंडल के तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ मिलेगा।

बता दें कि सीएम के दौरे को लेकर बैतूल में प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं।

सीएम जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात

बता दें कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का मुख्य कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड, बैतूल में आयोजित किया जाएगा। सीएम मोहन यादव इस अवसर पर जिले को 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव का बैतूल दौरा कार्यक्रम

  • सीएम मोहन यादव दोपहर 12 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा बैतूल के लिए रवाना होंगे।
  • सीएम दोपहर 12:40 बजे मिलानपुर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।
  • मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे ग्राम बडोरा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • वे दोपहर 1:20 बजे बैतूल पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
  • कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण करेंगे।
  • मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे मिलानपुर हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।
  • मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे उनका भोपाल आगमन होगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close