रायगढ़ में सट्टा रैकेट पर कार्रवाई, हिसाब-किताब संभालने वाला आरोपी पकड़ा गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पुलिस के द्वारा ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा पर लगातार कार्रवाई की गई। ऐसे में खरसिया में क्रिकेट सट्टा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था और दो आरोपी फरार थे। जहां पुलिस ने खरसिया से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने साथियों के साथ आनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने और सट्टे से संबंधित रुपये के लेन-देन व हिसाब-किताब का कार्य करता था। मामला खरसिया चैकी क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल को पुलिस की टीम ने मुखबिर सूचना पर नवीन स्कूल के पास गली रोड खरसिया में घेराबंदी कर आरोपी अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार किया था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि रानीसती छपरी गंज, खरसिया निवासी अंकित अग्रवाल मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैचों में हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालन कर रहा है।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के मोबाइल व 21 हजार कैश बरामद किए गए थे। मोबाइल की जांच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किए जाने के प्रमाण मिले थे।
पूछताछ में आरोपी अंकित अग्रवाल ने बताया था कि वह अमित अग्रवाल व सुभेष अग्रवाल के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा कारोबार संचालित करता था।
आरोपी सुभेष अग्रवाल आईपीएल व अन्य क्रिकेट सट्टा खिलता है और सट्टे रुपये के लेन-देन और हिसाब-किताब का कार्य करता था। गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टेबाजों से संपर्क कर उन्हें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते थे।
एक आरोपी को पहले पकड़ा गया था तीनों आरोपियों ने मिलकर संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित करना स्वीकार किया था। जिसके बाद पुलिस ने अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया था।
वहीं आरोपी अमित अग्रवाल व सुभेष अग्रवाल फरार थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, जहां पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुभेष अग्रवाल 39 साल निवासी रायगढ़ चैक, खरसिया क्षेत्र में मौजूद है।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के पास से मोबाइल जब्त किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में फरार आरोपी अमित अग्रवाल की तलाश जारी है।











