3 साल में 10 फिल्में-सीरीज! 75 साल के Naseeruddin Shah का जवाब नहीं, ‘मैं वापस आऊंगा’ में एक्टिंग से किया इंप्रेस

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह का जलवा ही अलग है. रंगमंच की दुनिया से उन्होंने फिल्मों तक का सफर तय किया. इसके बाद उन्होंने आर्ट फिल्मों से लेकर कॉमर्शियल फिल्में कीं. टीवी इंडस्ट्री में काम किया और कई फिल्मों में नैरेटर की भूमिका में नजर आए. शानदार एक्सप्रेशन्स और दमदार डायलॉग डिलिवरी से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले नसीरुद्दीन शाह 75 साल के हो गए हैं और इस उम्र में भी वे अपनी एक्टिंग स्किल्स से समा बांध ले जा रहे हैं. एक्टर के पास प्रोजेक्ट्स की कमी भी नहीं है. मौजूदा समय में वे मैं वापस आऊंगा नाम की फिल्म में नजर आए हैं. इसके अलावा उनकी वेब सीरीज मेड इन इंडिया अ टाइटन स्टोरी भी खूब चर्चा में है.
एक्टर ने साल 2023 से 2026 के मिड तक कई सारे प्रोजेक्ट्स में काम किया है. इसमें उन्होंने विविध किरदार निभाए हैं जिससे आप सभी को रूबरू करा रहे हैं. उन्होंने फिल्मों में तो योगदान दिया ही है साथ ही वे वेब सीरीज में भी नजर आए हैं. पिछले 3 सालों में नसीरुद्दीन शाह की 5 फिल्में आई हैं जिनका कलेक्शन अच्छा रहा है. वहीं दूसरी तरफ उनकी 5 सीरीज भी आई हैं जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है. आइए एक-एक कर सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं.3 साल में आईं नसीर साब की ये 5 फिल्में
साल 2023 में नसीरुद्दीन शाह कुत्ते फिल्म में नजर आए थे. इसमें अर्जुन कपूर का लीड रोल था. रिपोर्ट्स की मानें तो 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 4 करोड़ के आसपास की कमाई की थी और फ्लॉप रही थी. वहीं इसके बाद वे सोनू सूद की फिल्म फतेह का हिस्सा बने थे. इस फिल्म में वे लीड विलेन के रोल में दिखे थे. उनकी तीसरी फिल्म गुस्ताख इश्क थी जिसमें बाबा के रोल में दिखे थे. 2026 में ही तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी में वे स्पेशल अपीयरेंस में दिखे थे. वहीं मैं वापस आऊंगा फिल्म में उन्होंने ईशर सिंह ग्रेवाल का रोल प्ले किया था. इस रोल के लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है.











