छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से, 5 दिनों तक गूंजेंगे जनहित मुद्दे ,अधिसूचना जारी

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई 2026 से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल पांच बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें सरकार विभिन्न वित्तीय एवं शासकीय कार्य सदन के पटल पर प्रस्तुत करेगी।

विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार मानसून सत्र 13 जुलाई से प्रारंभ होगा और 17 जुलाई तक चलेगा। इसके साथ ही सत्र की दिनदर्शिका (डायरी) भी जारी कर दी गई है, जिसमें प्रत्येक दिन के कार्यों का विवरण दिया गया है।

पांच दिनों में पांच बैठकें

मानसून सत्र के दौरान प्रतिदिन प्रश्नोत्तर काल और शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। सत्र का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—

  • 13 जुलाई (सोमवार) : प्रश्नोत्तर एवं शासकीय कार्य
  • 14 जुलाई (मंगलवार) : प्रश्नोत्तर एवं शासकीय कार्य
  • 15 जुलाई (बुधवार) : प्रश्नोत्तर एवं शासकीय कार्य
  • 16 जुलाई (गुरुवार) : प्रश्नोत्तर एवं शासकीय कार्य
  • 17 जुलाई (शुक्रवार) : प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य तथा अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य (निजी संकल्प एवं विधेयक)

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com