सलमान खान निभाने वाले थे ‘गजनी’ में संजय सिंघानिया का किरदार, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाई बात

बॉलीवुड के इतिहास में कई ऐसी सुपरहिट फिल्में हैं, जिनके लिए पहले किसी और एक्टर को चुना गया था, लेकिन बाद में वह फिल्म किसी दूसरे स्टार की झोली में चली गई. ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गजनी’ से जुड़ी है. बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में संजय सिंघानिया का किरदार पहले सलमान खान को ऑफर किया गया था. हालांकि, कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं कि यह फिल्म उनके हाथ से निकल गई और बाद में आमिर खान ने इस किरदार को निभाकर इतिहास रच दिया.

कुछ समय पहले ही खुद सलमान खान ने इस किस्से का जिक्र करते हुए बताया कि आखिर क्यों वह ‘गजनी’ का हिस्सा नहीं बन पाए. उन्होंने इस दौरान अपने गुस्से को लेकर भी खुलकर बात की और एक ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. आइए जानते हैं कि आखिर क्या थी वह वजह, जिसके चलते सलमान खान के हाथ से यह सुपरहिट फिल्म निकल गई.

क्यों नहीं मिल पाई ‘गजनी’?

ए.आर. मुरुगदास के निर्देशन में बनी ‘गजनी’ तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक थी. तमिल वर्जन में भी प्रदीप रावत ने विलेन का किरदार निभाया था और हिंदी वर्जन में भी उन्हीं ही निर्माता ने कास्ट किया था. ए.आर. मुरुगदास ने जब प्रदीप से पूछा कि यार ये फिल्म हिंदी में भी बनानी हैं तो उन्होंने हां कह दिया. इस फिल्म के लिए भी ए.आर. मुरुगदास ने विलेन के किरदार के लिए प्रदीप को ऑफर दिया था. वहीं, प्रदीप से सुझाव लिया था कि लीड रोल के लिए बॉलीवुड के किस एक्टर को कास्ट करना चाहिए?

ए.आर. मुरुगदास ने प्रदीप से कहा कि, यार तुम तो बॉलीवुड में लगभग भी को जानते हो. सलमान खान के भी करीबी रहे है तो क्यों न फिल्म में सलमान को लिया जाए? इस पर प्रदीप ने उनसे कहा मुरुगदास को उस वक्त ज्यादा हिंदी नहीं आती थी वो अंग्रेजी में ही बात करते थे. वहीं सलमान खान को गुस्सा भी जल्दी आता है. ऐसे में दोनों साथ में काम नहीं कर पाएंगे.

ऐसे मिली थी आमिर के फिल्म

प्रदीप ने कोमल न्हाटा से बातचीत में बताया कि इसके लिए उन्हें आमिर खान सही लगे थे, क्योंकि उनका नेचर बहुत शांत है और कूल रहते हैं. उन्होंने बताया कि, मैंने आमिर से कहा था कि आप एक बार ऑरिजनल फिल्म देख लें और फिर चाहें तो मना कर देना. हालांकि, आमिर ने जब तमिल फिल्म देखी थी तो उन्हें ये बहुत पसंद आई और एक बार में ही उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कर दिया था.

बता दें फिल्म गजनी में आमिर खान ने संजय सिंघानिया का किरदार निभाया था, जो शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस से जूझता है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई और इसने कई रिकॉर्ड बनाए. साथ ही, बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों के लिए नया बेंचमार्क भी तय किया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com