UP PET अक्टूबर में होगी आयोजित, TGT समेत अन्य भर्ती एग्जाम का शेड्यूल जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2026 का संपन्न होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में UPPSC की तरफ से आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसके तहत UP PET 2026 का आयोजन अक्टूबर में प्रस्तावित है. हालांकि UP PET 2026 की निश्चित तारीख का ऐलान आयोग की तरफ से जारी नहीं किया गया है, लेकिन TGT समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं की तारीख का ऐलान आयोग ने कर दिया है.
आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि UPPSC ने कौन सी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है. मसलन, कौन से एग्जाम किस तारीख को प्रस्तावित हैं, इसके बारे में जानते हैं
अगस्त में ये भर्ती एग्जाम
UPPSC की तरफ से जारी भर्ती कैलेंडर के अनुसार अगस्त में असिस्टेंट टीचर, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. इसके तहत 16 अगस्त को असिस्टेंट टीचर (TGT) मुख्य परीक्षा 2025 (कंप्यूटर) आयोजित की जाएगी. 30 अगस्त को गवर्नमेंट इंटर कॉलेज (GIC) लेक्चरर (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा 2025 आयोजित होगी.
सितंबर को ये भर्ती एग्जाम
UPPSC की तरफ से जारी भर्ती कैलेंडर के अनुसार 6 सितंबर को UP तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा परीक्षा 2025(लेक्चरर और अन्य पद) परीक्षा आयोजित की जाएगी. तो वहीं 8 सिंतबर को रिसर्च असिस्टेंट (प्लानिंग) परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही 15 से 30 सितंबर तक असिस्टेंट प्रोफेसर, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मुख्य परीक्षा 2025 के पेपरों की एक सीरीज आयोजित की जाएगी. इसमें सोशियोलॉजी, एनिमल साइंस, फिलॉसफी, इकोनॉमिक्स, बॉटनी, फाइन आर्ट्स, केमिस्ट्री और स्टैटिस्टिक्स, साइकोलॉजी, होम साइंस, हिंदी और मैथमेटिक्स जैसे विषय शामिल हैं.
अक्टूबर में PET समेत अन्य परीक्षा का आयोजन
UPPSC की तरफ से जारी भर्ती कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर में PET का आयोजन किया जाएगा. इसकी तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है. वहीं आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार 3 अक्टूबर को जिला स्वास्थ्य शिक्षा और सूचना अधिकारी परीक्षा 2025 आयोजित की जाएगी. वहीं4 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 और 6 अक्टूबर को सहायक नगर नियोजक (प्रारंभिक) 2025 परीक्षा आयोजित होगी.











