दिल्ली खतरनाक जगह, लुटियन जोन में संभलकर रहें.. NDA के सांसदों से बोले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एनडीए के राज्यसभा सांसदों से मुलाकात के दौरान उन्हें कई सीख दी. पीएम ने कहा कि दिल्ली एक खतरनाक जगह है और सांसदों को लुटियन जोन में सभंलकर रहना चाहिए. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी, टीएमसी और बीजेपी दलों से शामिल होकर बीजेपी के हिस्सा बने सांसदों को पीएम मोदी ने ये नसीहत दी है.

मकड़जाल से बच कर रहें

पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों से कहा कि लुटिनय जोन में उन्हें संभलकर रहना होगा. यहां के मकड़जाल से बच कर रहें. पीएम मोदी ने कहा कि किस से मिल रहे हैं, कहां मिल रहे हैं, इसका ध्यान रखें. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने आज नाश्ते पर राज्यसभा में आए 36 सांसदों से मुलाकात की है.

सभी मिल जुलकर काम करें- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले सांसदों में नितिन नवीन, सुष्मिता देव, राजेंद्र गुप्ता, राहुल सिंह, स्वाति मालीवाल, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी और अन्य शामिल थे. पीएम मोदी ने सभी सांसदों से कहा कि वे सदन में ज्यादा वक्त गुजारें. सभी से सीखें चाहे वह पक्ष के सदस्य हों या विपक्ष के सदस्य हों. पीएम मोदी ने सलाह दी कि सभी सांसद मिल-जुलकर कम करें.

गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा के नए सांसदों से मुलाकात करेंगे. गौरतलब हरै कि संसद सत्र के दौरान बीजेपी लगातार अपने सहयोगी दलों के साथ बैठकें करती है. एनडीए का मंगल मिलन इसी का हिस्सा है. इस दौरान पीएम समेत सभी बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहते हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com