मिनीमाता की पुण्यतिथि पर आज पुष्पांजलि कार्यक्रम, प्रतिमा पर अर्पित किए जाएंगे श्रद्धासुमन

छत्तीसगढ़ की महान समाजसेविका और जननेता मिनीमाता की पुण्यतिथि पर 11 अगस्त को रायपुर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम न्यू बस स्टैंड पंडरी स्थित उनकी प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे होगा। इस दौरान उपस्थितजन उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।
सामाजिक योगदान को किया जाएगा याद
कार्यक्रम में मिनीमाता के सामाजिक योगदान, समाज सुधार और जनसेवा के कार्यों को याद किया जाएगा। उनके जीवन और समाज के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
नगर निगम ने की विशेष तैयारियां
कार्यक्रम को लेकर नगर निगम के संस्कृति विभाग और जोन क्रमांक-2 की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम स्थल की विशेष साफ-सफाई, पुष्प सज्जा और अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं।











