राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 96 छात्रों को मिला एम्स दिल्ली

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने BSc (Hons) Nursing 2026-27 के लिए राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार अब अपनी आवंटित सीट और संस्थान की जानकारी देख सकते हैं. रिजल्ट AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर उपलब्ध है. सीट अलॉटमेंट के अनुसार, 96 उम्मीदवारों को AIIMS दिल्ली में BSc Nursing की सीट मिली है. उम्मीदवारों को अब आवंटित सीट स्वीकार करने और तय समय पर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. समय पर रिपोर्ट नहीं करने पर सीट रद्द भी हो सकती है.
राउंड-1 में 96 छात्रों को AIIMS दिल्ली
AIIMS BSc Nursing सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में उम्मीदवार का रोल नंबर, ओवरऑल रैंक, कैटेगरी, स्टेटस, आवंटित संस्थान और सीट की कैटेगरी जैसी जानकारी दी गई है. उम्मीदवारों को अपनी अलॉटमेंट PDF डाउनलोड करके पूरी जानकारी जांचने की सलाह दी गई है.
BSc (Hons) Nursing में एडमिशन के लिए इस राउंड में 96 छात्रों को AIIMS दिल्ली आवंटित किया गया है. च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 31 जुलाई सुबह 11 बजे से 6 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक चली थी. इसी दौरान उम्मीदवारों ने अपनी पसंद के संस्थान और सीट का विकल्प भरा था.
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
राउंड-1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा में अपनी सीट स्वीकार करनी होगी. इसके बाद संबंधित AIIMS संस्थान में रिपोर्टिंग और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सीट रद्द की जा सकती है.
राउंड-1 में सीट नहीं पाने वाले उम्मीदवारों को अगली सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. वहीं, जिन उम्मीदवारों को सीट मिली है और उन्होंने अपग्रेडेशन के लिए ऑप्शन-2 चुना है वो तय नियमों के अनुसार राउंड-2 में शामिल हो सकेंगे.
राउंड-2 के लिए कौन होगा एलिजिबल?
जिन उम्मीदवारों पर राउंड-1 में विचार हुआ लेकिन सीट नहीं मिली, उन्हें अगले राउंड के लिए स्वतः शामिल किया जा सकता है. हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया या च्वाइस नहीं भरी वो राउंड-2 के लिए एलिजिबल नहीं होंगे. उन्हें ओपन राउंड में मौका मिल सकता है.
सीटों का आवंटन उम्मीदवार की मेरिट, रैंक, कैटेगरी और च्वाइस के आधार पर किया जाता है. राउंड-2 का विस्तृत शेड्यूल AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.











