गॉल में गिल ने लपका गजब कैच, कैमरे के हर एंगल से देखिए ये हैरतअंगेज नजारा

क्रिकेट में लपके हैरतअंगेज कैच की एक से बढ़कर एक मिसाल मौजूद हैं. मगर गॉल में गिल ने जो कैच लपका, वो भी कुछ कम नहीं. कैमरे के जितने एंगल घूमाकर आप उस कैच का दीदार करेंगे, आपकी जुबां से बस एक ही शब्द निकलेगा- वाह. भारतीय कप्तान ने गॉल में जबरदस्त कैच को कुलदीप यादव की गेंद पर लपका,. ये कैच श्रीलंकाई बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस का रहा. अब सवाल है कि गिल ने कैच कब और कैसे पकड़ा?
श्रीलंकाई पारी के 17वें ओवर में गिल का गजब कैच
श्रीलंका की पहली पारी का 17वां ओवर चल रहा था. कुलदीप यादव गेंदबाजी पर थे. कुलदीप के उस ओवर की पहली गेंद को मेंडिस ने आगे की ओर ड्राइव किया. अब इससे पहले कि हवा में तैरती गेंद जमीन को छूती, उससे पहले ही वो शुभमन गिल के हाथों में जा समाई. मगर ऐसा हुआ कैसे?
गिल ने बाईं ओर लगाया डाइव, एक हाथ से लपका कैच
मेंडिस के शॉट खेलते ही गिल ने अपनी बाईं ओर लंबी छलांग लगा दी और उन्होंने सिर्फ एक हाथ से ही बॉल को लपक लिया. गिल के इस कैच ने सबको हैरत में डाल दिया. इस कैच के दो फायदे हुए. एक तो कुलदीप यादव की झोली में उनका पहला विकेट आया. दूसरे गॉल टेस्ट की पहली पारी में श्रीलंका को चौथा झटका लगा.कामिंडु मेंडिस 14 रन बनाकर आउट हुए. गिल के लपके लाजवाब कैच की बदौलत मेंडिस जब आउट होकर पवेलियन लौटे, उस वक्त श्रीलंका का स्कोर 59 रन था. शुभमन गिल ने सिर्फ ये बेहतरीन कैच ही नहीं लपका बल्कि गॉल टेस्ट में अपने गेंदबाजों का बड़ी चतुराई से इस्तेमाल करते भी दिखे.











