Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, ये है शनिवार का भोपाल-इंदौर का ताजा भाव


कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ। वहीं चांदी का रेट 2,35,000 रुपये प्रति किलो के आसपास रहा।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,52,113 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,32,350 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।
भोपाल-इंदौर का आज का सोने-चांदी का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।
दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?
- दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,40,100 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,49,900 रुपये बताई जा रही है।
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण
अमेरिका- ईरान के बीच हो रही बातचीत और शांति योजना के प्रस्ताव की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड $104.32 प्रति बैरल और WTI क्रूड $92.69 प्रति बैरल के आसपास आ गया है। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के संकेतों से तेल की आपूर्ति को लेकर बनी चिंताएं भी थोड़ी कम हुई हैं। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ₹95.99 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर बंद हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और US बॉन्ड यील्ड के मजबूत होने से निवेशकों का रुझान सोने से हटकर डॉलर की तरफ बढ़ने लगा है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से वैश्विक बाजारों में सतर्कता बनी हुई है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव पूरी तरह समाप्त होने तक बाजार में अस्थिरता रहेगी। निवेशकों को एकमुश्त निवेश के बजाय एसआईपी (SIP) और चरणबद्ध तरीके से खरीदारी (Buy on Dips) की रणनीति अपनानी चाहिए। यदि अमेरिका-ईरान वार्ता सफल होती है तो कच्चे तेल में और गिरावट आ सकती है, जिससे भारतीय शेयर बाजार और रुपये को बड़ी राहत मिल सकती है। इससे सोने-चांदी की कीमतों पर भी असर देखने को मिल सकता है।
सोना खरीदने जा रहे हैं तो जान लें ये प्रमुख बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।











