बहराइच में निजी मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद हुई महिला की मौत मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

उत्तर प्रदेश : बहराइच जनपद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां पर अपने मायके में ईद मनाने आई महिला के हाथ और पैर में खुजली हो रही थी जिसके कारण एक प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर मेडिकल संचालक के द्वारा इंजेक्शन लगाया गया जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पूरा मामला बहराइच जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र का है जहां पर अपने मायके में ईद मनाने आई 24 वर्षीय साबरीन के हाथ और पैर में खुजली हो रही थी जिसके कारण वह एक प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर इलाज करवाने गई थी जहां पर मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा उसको इंजेक्शन लगाया गया, इंजेक्शन लगने के बाद महिला साबरीन की हालत बिगड़ गई.
जिस पर उसके परिजन उसकी तत्काल बहराइच मेडिकल कॉलेज में ले गए जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है परिजनों की सूचना पुलिस को दी ,मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस कर्मियों के बाद मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद महिला के मौत के कारणों का पता चल पाएगा वहीं परिजनों ने मेडिकल स्टोर के संचालक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.









