उत्तर प्रदेश: बहराइच में आमने-सामने हुई बाइक की भिड़ंत, एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में बहराइच लखीमपुर खीरी मार्ग पर आमने सामने बाइक की भिड़ंत हो गई इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया , उसको इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है.
बहराइच के नवाबगंज निवासी शाकिर अपनी प्लेटिना बाइक से अपनी ससुराल अंटहवा जा रहा था। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में शाकिर और दूसरी बाइक पर सवार कल्लन घायल हो गए.
स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान शाकिर ने दम तोड़ दिया. मृतक शाकिर की शादी सात साल पहले हुई थी. उसके दो बेटियां और एक बेटा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.











