अभिषेक शर्मा-अक्षर पटेल का होगा डोप टेस्ट, अपने ठिकाने की जानकारी देनी होगी

अभिषेक शर्मा-अक्षर पटेल का होगा डोप टेस्ट, अपने ठिकाने की जानकारी देनी होगी

भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा और ऑलराउंडर अक्षर पटेल को NADA की लिस्ट में शामिल किया गया है. इन खिलाड़ियों को अब अपने ठिकाने की जानकारी देनी होगी. अगर ठिकाने की जानकारी देने में तीन बार फेल रहे तो इसे डोपिंग का उल्लंघन माना जाएगा. अभिषेक और अक्षर पटेल को मंधाना और अय्यर की जगह शामिल किया गया है. इन खिलाड़ियों को एक स्पेशल समय सीमा में टेस्ट के लिए उपलब्ध रहना होगा. अभिषेक, अक्षर के अलावा टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा भी इसमें शामिल हैं.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी शामिल

पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम से, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा रेणुका सिंह ठाकुर के साथ इस लिस्ट में बनी हुई हैं. कुल मिलाकर नाडा ने अपनी लिस्ट में 14 क्रिकेटरों को शामिल किया है.

134 एथलीट भी शामिल

NADA RTP में इस बार 134 एथलीट्स को शामिल किया गया है, ये संख्या पिछले साल 118 थी. इसमें स्टीपलचेजर अविनाश साबले, हर्डलर ज्योति याराजी, डेकाथलॉन खिलाड़ी तेजस्विन शंकर और स्प्रिंटर अनिमेष कुजुर जैसे सभी बड़े नाम शामिल हैं. लॉन्ग जंप में हिस्सा लेने वाली शैली सिंह और एम श्रीशंकर तथा डिस्कस थ्रो में तजिंदरपाल सिंह तूर को भी इसमें शामिल किया गया है. अनुभवी खिलाड़ी दीपिका कुमारी, राकेश कुमार आर्चरी और मशहूर पैरा-आर्चर शीतल देवी समेत तीन तीरंदाज भी इसमें शामिल हैं.

हॉकी स्टार मनप्रीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह के साथ-साथ महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे, सविता पुनिया और नवनीत कौर भी मौजूद हैं. बैडमिंटन के आठ सदस्यीय ग्रुप में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और गायत्री गोपीचंद सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं. इस लिस्ट में 22 मुक्केबाज हैं, जिनमें वर्ल्ड चैंपियन विजेता निकहत जरीन, निशांत देव और जैस्मीन लैंबोरिया के साथ-साथ ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भी शामिल हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com