570 करोड़ कमाने के बाद अहान पांडे ने किया नया एक्शन का ऐलान

इस वक्त कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों पर काम चल रहा है, कुछ इसी साल रिलीज कर दी जाएगी. तो कुछ के लिए अगले साल का इंतजार लोगों को करना होगा. इस लिस्ट में अहान पांडे का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने काम से 2025 में सबका दिल जीत लिया था. छोटे बजट में बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने दुनियाभर से 570 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि, डेब्यू फिल्म से स्टार बने अहान पांडे छा गए. उसी फिल्म के तुरंत बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा को बड़ी फिल्मों में काम मिल गया. अहान तो दूसरी ही फिल्म में उस डायरेक्टर के साथ काम कर रहे हैं, जिन्होंने सलमान खान के साथ करोड़ों का बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस किया है. अब उनकी अगली फिल्म पर जबरदस्त अपडेट आ गया है. अहान पांडे की अगली बड़ी फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुका है.
दरअसल डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सेट से दो तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने अहान पांडे की नई फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही पहली झलक दिखाई. YRF के साथ पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर होने के बाद फिर साथ में कोलैबोरेट कर रहे हैं. जो इस समय और भी ज्यादा अहम है. फिलहाल इस फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं किया गया है. यह बिना नाम वाला प्रोजेक्ट एक एक्शन-रोमांस फिल्म है. जिसे आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं और जफर फिल्म के डायरेक्टर हैं.
अहान की अगली फिल्म का शूट शुरू
अब फाइनली अहान पांडे की अगली फिल्म का ऐलान किया जा चुका है. जो अहान को एक ऐसे मेनस्ट्रीम कमर्शियल स्पेस में लाती है, जहां स्क्रीन प्रेजेंस और स्टार अपील दोनों जरूरी होती है. हालांकि, YRF ने एक युवा एक्टर पर बड़ा दांव लगाया है. वहीं, अली अब्बास जफर भी उस बैनर में वापसी कर रहे हैं, जहां उन्होंने अपनी सबसे पॉपुलर और शानदार फिल्में दी हैं. इसी के साथ ही फिल्म की कहानी को लेकर खास जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, यह YRF प्रोजेक्ट पहले से ही चर्चा में है, जिसमें शरवरी वाघ , ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल जैसे दमदार एक्टर शामिल हो गए हैं.
अली अब्बास जफर ने जो अहान पांडे की तस्वीर शेयर की है, उसमें उनकी आंखें दिख रही हैं बस. साथ ही दूसरी तस्वीर क्लैप बोर्ड की है, जिसमें लिखा- ”Yash Raj Films Pvt Ltd. प्रोडक्शन नंबर-79, डायरेक्टर- अली अब्बस जफर.” हालांकि, इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं, देखना होगा कि अहान पांडे कैसा काम करते हैं.











