UP News- पति की मौत के बाद देवर ने की भाभी से गंदी हरकत, विरोध करने पर सास-ससुर ने दी जान से मारने की धमकी

UP News/ बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक देवर ने भाभी के साथ शर्मनाक हरकत की और विरोध करने पर उसके सास-ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यह घटना मुंडेरवा थाना क्षेत्र की है, जहाँ पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने साल 2022 में आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में फँसाने की कोशिश की थी, लेकिन वह इस केस से बरी हो गई थी।

27 जुलाई को जब महिला अपनी बेटी के साथ कमरे में थी, तभी उसका देवर जबरन कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसने उसका हाथ मरोड़ दिया। इस दौरान देवर उस पर शादी करने का दबाव भी बना रहा था।

महिला के शोर मचाने पर जब उसके सास-ससुर वहां पहुंचे, तो उन्होंने अपने बेटे का साथ दिया। उन्होंने महिला को धमकाते हुए कहा कि वह अपने देवर से शादी कर ले, वरना वे उसे जान से मार देंगे और इस घटना को आत्महत्या बता देंगे।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका देवर पहले भी उसे फोन कर शादी के लिए परेशान कर चुका था, लेकिन इस बार उसने सीधे छेड़खानी की, जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

पुलिस ने पति (देवर), सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close