Akeal Hosein: गैंगस्टरों के बीच पले-बढ़े अकील हुसैन की IPL 2026 में गजब ‘दबंगई’, कर दिया बड़ा कमाल

Akeal Hosein: गैंगस्टरों के बीच पले-बढ़े अकील हुसैन की IPL 2026 में गजब ‘दबंगई’, कर दिया बड़ा कमाल

Akeal Hosein IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स के स्पिनर अकील हुसैन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कमाल गेंदबाजी की. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने महज 4 ओवर में 19 रन दिए और उन्होंने केएल राहुल का बेश्कीमती विकेट भी चटकाया. अकील हुसैन की ये गेंदबाजी इसलिए खास है क्योंकि अकील एक स्पिनर हैं और वो पावरप्ले में गेंदबाजी करते हैं, इसके बाद उनका इकॉनमी रेट 5 रन प्रति ओवर से भी कम रहा, ये मॉर्डर्न डे क्रिकेट में कम ही दिखाई देता है. वैसे आपको बता दें अकील हुसैन ने पहली बार ऐसा नहीं किया है. इस खिलाड़ी को टी20 क्रिकेट में ऐसा करने की आदत सी है. आईपीएल 2026 में अकील हुसैन पावरप्ले के किंग भी हैं.

पावरप्ले के बेस्ट गेंदबाज अकील हुसैन

अकील हुसैन आईपीएल 2026 में पावरप्ले के दौरान सबसे किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस खिलाड़ी ने इस सीजन पावरप्ले में 64.8 फीसदी गेंदें डॉट फेंकी हैं. अकील हुसैन ने इस सीजन पावरप्ले में महज 6.4 रन प्रति ओवर के इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. वो इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते स्पिनर हैं. उनके बाद मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले में महज 6.9 रन प्रति ओवर दिए हैं. एक स्पिनर का पावरप्ले में ऐसा कंट्रोल बेहद ही यूनिक है.

पावरप्ले के पावरफुल खिलाड़ी अकील

अकील हुसैन पावरप्ले में पिछले तीन सालों से कमाल प्रदर्शन कर रहे हैं. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने साल 2023 से अबतक टी20 में 1 से 6 ओवरों के बीच 75 विकेट झटके हैं और उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 7.3 रन प्रति ओवर है. यही नहीं उन्होंने 47 फीसदी गेंदों पर कोई रन नहीं दिया.

गैंगस्टर्स के बीच पले बढ़े हैं अकील

वेस्टइंडीज के इस स्पिनर का बचपन बेहद गरीबी और बदमाशों के बीच बीता है. ये खिलाड़ी ट्रिनिडाड के लावेंटिल इलाके में रहता था. जहां हर गली में अलग-अलग गैंग्स का राज चलता है. एक बार वो खुद एक गैंगस्टर के निशाने पर आ गए थे, जिसने उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी. एक दूसरे गैंग के बदमाश ने उनकी जान बचाई थी. इतनी मुश्किलों के बावजूद अकील ना सिर्फ क्रिकेटर बने बल्कि वो दुनिया की सबसे बड़ी लीग में अपना दम भी दिखा रहे हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com