पोस्ट ऑफिस स्कीम का कमाल, ₹1,000 से शुरू करें निवेश और पाएं ₹17,000 मासिक

अगर आप रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित और नियमित आय चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है. यह योजना खासतौर पर 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बनाई गई है, जिससे उन्हें बिना किसी चिंता के स्थिर आय मिल सके.
पूरी तरह सुरक्षित निवेश, सरकार की गारंटी
इस स्कीम को पोस्ट ऑफिस और अधिकृत बैंकों के जरिए चलाया जाता है. इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है, क्योंकि यह सरकार द्वारा गारंटीड है. फिलहाल इस पर 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से ज्यादा है.
छोटी रकम से शुरू करें निवेश
इस योजना में खाता खोलने के लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ 1,000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं और अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. साथ ही, इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत हर साल 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट भी मिलती है.
कौन खोल सकता है खाता
60 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इस स्कीम में निवेश कर सकता है. पति-पत्नी मिलकर जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं. इसके अलावा VRS लेने वाले (55+ उम्र) और रक्षा क्षेत्र से रिटायर (50+ उम्र) लोग भी इसमें निवेश के पात्र हैं.
मैच्योरिटी और ब्याज का फायदा
इस योजना की अवधि 5 साल की होती है. इसमें हर तीन महीने (तिमाही) पर ब्याज आपके खाते में ट्रांसफर किया जाता है. जरूरत पड़ने पर मैच्योरिटी के बाद इसे 3 साल के लिए और बढ़ाया भी जा सकता है.
कैसे मिलेंगे ₹51,250 हर 3 महीने
अगर आप इस स्कीम में 25 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो 8.2% ब्याज के हिसाब से हर तिमाही आपको 51,250 रुपये मिलेंगे. यानी करीब 17,000 रुपये हर महीने की नियमित आय बन सकती है. 5 साल बाद आपकी पूरी मूल राशि सुरक्षित वापस मिल जाती है. कुल मिलाकर, यह स्कीम सीनियर सिटीजन के लिए सुरक्षित, स्थिर और भरोसेमंद कमाई का बेहतरीन जरिया है.











