अमेरिका ने दागे इतने गोल, पहले मैच में ही रचा इतिहास, जीत से किया आगाज

विवादों और आलोचनाओं से जूझ रहे अमेरिका में FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है और टूर्नामेंट की सबसे बड़ी मेजबान अमेरिका ने अपने पहले ही मैच में धमाकेदार आगाज करते हुए पराग्वे को 4-1 से हरा दिया.

लॉस एंजेलिस स्टेडियम में खेले गए ग्रुप D के इस मैच पर काफी नजरें थीं क्योंकि अमेरिका अपने घर में ही खेल रही थी. स्टेडियम भी दर्शकों से खचाखच भरा था और टॉम क्रूज जैसे मशहूर हॉलीवुड स्टार भी इस मैच को देखने पहुंचे थे.

USA की टीम ने अपने फैंस और अपने स्टार सेलिब्रिटी को निराश नहीं किया और पराग्वे पर 4 गोल दाग दिए और इतिहास रच दिया. ये पहला ही मौका है जब अमेरिकी टीम ने वर्ल्ड कप के किसी मैच में 4 गोल मारे.

हालांकि, इस वर्ल्ड कप में अमेरिका के लिए पहला गोल उसके किसी खिलाड़ी ने नहीं, बल्कि पराग्वे के खिलाड़ी डेमियन बोबाडिला (16 नंबर) ने किया, जब 7वें मिनट में उन्होंने गेंद को अपने ही गोल में भेज दिया.

फोलैरिन बैलोगन (20 नंबर जर्सी) इस वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बने, जिन्होंने 31वें और पहले हाफ के इंजरी टाइम (45+5 मिनट) में 2 गोल किये. पराग्वे के लिए मॉरिसियो ने 73वें मिनट में गोल किया लेकिन मैच के आखिरी मिनट (90+8 मिनट) में जियोवानी रेना ने अमेरिका की ओर से चौथा गोल किया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com