Amitabh Bachchan: सनडे की जलसा मीटिंग से महानायक अमिताभ बच्चन ने लिया ब्रेक! सामने आई बड़ी वजह

Bollywood Superstar Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में खूब सम्मान कमाया है. उनकी पॉपुलैरिटी भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है. एक्टर का जलवा ऐसा है कि हर रविवार उनसे मिलने के लिए कई सारे फैंस दूर-दूर से आते हैं. मगर हाल ही में अमिताभ बच्चन ने जलसा में होने वाली जनता मीटिंग से ब्रेक ले लिया.
Actor Amitabh Bachchan Skip Sunday Jalsa Meeting: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का जलवा ही अलग है. एक्टर 5 दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और एक से बढ़कर एक फिल्में करते आए हैं. एक्टर ने अपने किरदारों और पर्सनालिटी से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है और महानायक का टैग हासिल किया है. एक्टर आज भी उम्र को मात देते हुए अपनी सक्रियता को बरकरार रखे हुए हैं. वे फिल्मों में भी काम करते हैं साथ ही टीवी की दुनिया का भी वे हिस्सा हैं. उनका जलवा तो ये है कि हर रविवार एक्टर के घर जलसा के बाहर भारी-भरकम भीड़ एक्टर की एक झलक पाने के लिए जुटती है.
ऐसे में देखा जाए तो अमिताभ बच्चन के घर के बाहर दे दृश्य देखने लायक होते हैं. कोई भारत के कोने-कोने से आता है तो कोई विदेश से आता है और महानायक अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं. मगर हाल ही में ऐसा देखने को मिला कि अमिताभ बच्चन जनता के लिए जलसा मीटिंग में इस रविवार शामिल नहीं हुई. इस मौके पर उन्होंने नई पोस्ट लिखी और अवेलेबल ना होने की वजह बताई.
क्यों रविवार को बिग बी ने नहीं दिया दर्शन?
अमिताभ बच्चन ने इस बारे में लिखा- क्षमता के हिसाब से काम जारी है लेकिन हमेशा एक लेकिन आ जाता है और दिन खत्म हो जाता है. और रविवार को ब्रेक का दिन आता है. रविवार यहां है. लेकिन जलसा गेट पर नहीं. अफसोस के साथ. इसलिए सफर में लगने वाली उर्जा को बचाएं और जल्द ही आप सभी से मुलाकात होगी. तब तक के लिए विचारपूर्ण रहें.
वर्क फ्रंट पर अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की बात करें तो वे फिलहाल नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 पार्ट 2 की तैयारियों में हैं. फिल्म के पहले पार्ट में अपने जबरदस्त एक्शन से वे पैन इंडिया स्टार प्रभास पर भी भारी पड़े थे. इस फिल्म में अब उनका सामना सीधे तौर पर सुप्रीम यास्किन का रोल प्ले कर रहे एक्टर कमल हासन से होगा. फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम शुरू किया जा चुका है. इसके अलावा वे 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण पार्ट 1 में भी नजर आएंगे.

close