अन्नामलाई ने नितिन नवीन को सौंपा इस्तीफा, बाद में अमित शाह से भी मिले

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार (2 जून) को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बता दें कि बीते कई महीनों से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि अन्नामलाई का भाजपा से मोहभंग हो गया है और वह अब भाजपा से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं अन्नामलाई के इस्तीफे से पहले ही ये अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि वह नई पार्टी का ऐलान भी कर सकते हैं। इसे लेकर तमिलनाडु में कई जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com