Apple Event 2025 – iPhone 17 से लेकर AirPods Pro 3 तक, Apple ने लॉन्च किए ये 5 धमाकेदार प्रोडक्ट्स! जानें कीमत और सभी फीचर्स
iPhone 17: इसमें 48MP का मेन कैमरा, 12MP का 2x टेलीफोटो लेंस और नया A19 चिप दिया गया है, जो AI टास्क को तेजी से हैंडल करता है। इसे लैवेंडेर, सेज, मिस्ट, ब्लू और ब्लैक जैसे पांच आकर्षक रंगों में पेश किया गया है।

Apple Event 2025,iPhone 17, AirPods Pro 3/Apple Event 2025 में एक बार फिर टेक्नोलॉजी की दुनिया में तहलका मच गया है। भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू हुए ‘Awe Dropping’ इवेंट में एप्पल ने कई बड़े प्रोडक्ट्स पेश किए हैं।
Apple Event 2025,iPhone 17, AirPods Pro 3/इस इवेंट में iPhone 17 Series, Apple Watch Series 11, और AirPods Pro 3 सहित कई नए डिवाइस लॉन्च किए गए। आइए जानते हैं, इन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से।
1. iPhone 17 सीरीज: सबसे पतला आईफोन हुआ लॉन्च
Apple Event 2025,iPhone 17, AirPods Pro 3/ एप्पल ने इस बार प्लस मॉडल की जगह अल्ट्रा-पतला आईफोन एयर पेश किया है, जिसे अब तक का सबसे पतला आईफोन बताया जा रहा है। भारत में iPhone 17 के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत ₹79,900 है, जबकि टॉप मॉडल iPhone 17 Pro Max की कीमत ₹1,64,900 तक जाएगी।
iPhone 17 Air: यह इस सीरीज का सबसे खास मॉडल है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। यह 80% रिसाइकल्ड टाइटेनियम फ्रेम से बना है और इसमें 6.5 इंच का प्रोमोशन डिस्प्ले है। इसमें 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 24MP का फ्रंट कैमरा है, और यह पूरी तरह से e-SIM पर चलता है।
iPhone 17 Pro: इसमें अब तक की सबसे बड़ी आईफोन बैटरी दी गई है। यह एक प्रीमियम और स्मूथ एल्यूमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है।
iPhone 17: इसमें 48MP का मेन कैमरा, 12MP का 2x टेलीफोटो लेंस और नया A19 चिप दिया गया है, जो AI टास्क को तेजी से हैंडल करता है। इसे लैवेंडेर, सेज, मिस्ट, ब्लू और ब्लैक जैसे पांच आकर्षक रंगों में पेश किया गया है।
2. AirPods Pro 3: रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर के साथ/Apple Event 2025
एप्पल ने अपने इवेंट की शुरुआत नए AirPods Pro 3 से की, जिसमें सबसे खास फीचर रियल-टाइम ट्रांसलेशन है। कंपनी का कहना है कि अगर दो लोग इन्हें पहनकर बात करें तो अलग-अलग भाषा में भी तुरंत अनुवाद सुनाई देगा। अमेरिका में इसकी कीमत 249 डॉलर है। हजारों लोगों के कानों को स्कैन कर इन्हें बेहतर फिट के लिए डिजाइन किया गया है।
3. Apple Watch Series 11: 5G और 24 घंटे की बैटरी लाइफ
यह नई स्मार्टवॉच डिजाइन और फीचर्स दोनों में एक बड़ी छलांग है। इसमें पहली बार 5G कनेक्टिविटी दी गई है, और इसे मजबूत बनाने के लिए सिरेमिक कोटिंग और Ion-X ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। एप्पल का दावा है कि इसकी बैटरी अब 24 घंटे तक चलेगी। यह Watch OS 26 पर चलती है और इसमें हार्ट हेल्थ और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स शामिल हैं।
4. सस्टेनेबिलिटी पर फोकस
एप्पल ने इस बार अपनी सस्टेनेबिलिटी पहल पर खास जोर दिया। कंपनी ने बताया कि उसके नए प्रोडक्ट्स में रिसाइकल्ड मटेरियल का ज्यादा इस्तेमाल हुआ है, जिससे ये पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल हैं।






