आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन 26 सितम्बर तक

धमतरी/ एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 कोलियारी और आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 03 गंगरेल में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आगामी 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

परियोजना अधिकारी ने बताया कि उसी गांव की निवासी इच्छुक आवेदिका कम्पोजिट भवन के पास स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण कार्यालय में सभी प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन जमा कर सकतीं हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के संबंध में अधिकारी जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत अथवा परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण से सम्पर्क किया जा सकता है।