अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक शादी के बंधन में बंधे, खेल-फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां हुईं शामिल

स्पोर्ट्स न्यूज़ । महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर Saaniya Chandhok के साथ गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई में शादी कर ली। इस भव्य समारोह में क्रिकेट, बॉलीवुड और उद्योग जगत की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा मीडिया के सामने आया और तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर बेटे की शादी की खुशी में बेहद प्रसन्न नजर आए। वहीं अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं।

मुंबई में आयोजित इस शादी समारोह में कई बड़े क्रिकेटर शामिल हुए। Jay Shah भी कार्यक्रम में पहुंचे और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर Suresh Raina अपनी पत्नी प्रियंका के साथ नजर आए। इसके अलावा MS Dhoni पत्नी साक्षी के साथ समारोह में शामिल हुए और दोनों की जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा।

कार्यक्रम में Irfan Pathan अपनी पत्नी सफा बेग के साथ पहुंचे, जबकि Prithvi Shaw भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए। Shreyas Iyer भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। पूर्व ऑलराउंडर Yuvraj Singh अपनी पत्नी Hazel Keech के साथ समारोह में पहुंचे।

इसके अलावा भारत के पूर्व कोच Rahul Dravid अपनी पत्नी विजेता के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। Ajinkya Rahane, Harbhajan Singh, Anil Kumble, Venkatesh Prasad और क्रिकेट कमेंटेटर Harsha Bhogle भी इस शादी के गवाह बने।

बॉलीवुड से भी कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। Amitabh Bachchan पत्नी Jaya Bachchan के साथ समारोह में शामिल हुए। Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai Bachchan भी इस खास मौके पर नजर आए। वहीं Shah Rukh Khan अपनी पत्नी Gauri Khan और बेटी Suhana Khan के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।

उद्योग जगत से Mukesh Ambani और Nita Ambani भी समारोह में शामिल हुए। उनके साथ Akash Ambani और Shloka Mehta भी मौजूद रहे और पूरे परिवार ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं।

अगस्त 2025 में हुई थी सगाई

अर्जुन और सानिया ने अगस्त 2025 में एक निजी समारोह में सगाई की थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी से पहले मुंबई में मेहंदी और संगीत जैसे कई प्री-वेडिंग समारोह आयोजित किए गए थे, जिनमें क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं।

अर्जुन गोवा से खेलते हैं

Arjun Tendulkar घरेलू क्रिकेट में गोवा टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 2022 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच में शतक लगाकर सभी को चौंका दिया था। आईपीएल में वह पहले Mumbai Indians का हिस्सा रहे, जबकि हाल ही में उन्हें Lucknow Super Giants ने अपनी टीम में शामिल किया है।

close