भारत में एंट्री की तैयारी कर रही रेनॉल्ट क्विड EV, अब टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए कितना मिलेगा रेंज

रेनॉल्ट कई नए मॉडलों के साथ अपने भारत के पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर कार क्विड का इलेक्ट्रिक वैरिेएंट लॉन्च करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेनॉल्ट क्विड ईवी (Renault Kwid EV) इस साल के अंत या साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। अब लॉन्च से पहले रेनॉल्ट क्विड को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। लेटेस्ट स्पाई शॉट्स पर नजर डालें तो रेनॉल्ट क्विड ईवी काफी हद तक अपने पेट्रोल मॉडल की तरह दिखती है। आइए जानते हैं क्विड ईवी के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
अगर डिजाइन की बात करें तो रेनॉल्ट क्विड इलेक्ट्रिक में Y-शेप्ड लाइटिंग एलिमेंट, पूरी चौड़ाई वाली एलइडी स्ट्रिप और प्रॉमिनेंट बंपर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, कार में फ्यूचरिंग स्क्वार्ड व्हील आर्च, मोटी बॉडी क्लैडिंग और डोर मोल्डिंग देखने को मिलेगी। दूसरी ओर कार के केबिन में ग्राहकों को 10-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलेगा। जबकि पैसेंजर की सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ADAS टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।
सिंगल चार्ज पर इतना मिल सकता है रेंज
दूसरी ओर अगर पावरट्रेन की बात करें तो रेनॉल्ट क्विड ईवी में 26.8kWh का लिथियम आयन बैटरी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, रेनॉल्ट क्विड ईवी सिंगल चार्ज पर अपने ग्राहकों को 225 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर कर सकती है। बता दें कि ईवी को एसी घरेलू सॉकेट के साथ चार्ज करने में 11 से 13 घंटे लगते हैं। जबकि 30 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर के साथ 45 मिनट में 20 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है।






