बहराइच में खाकी पर हमला, दबंग महिला की सरेआम दबंगई,वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश : जनपद बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हाता रेवालिया में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दबंग महिला ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया.मामले को शांत कराने पहुँची PRV टीम महिला के गुस्से का शिकार बन गई और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे गए. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है घटना के बाद मोन पर हड़कंप मच गया.
पूरा मामला बहराइच जनपद के हुजूरपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर दो पक्षों में विवाद हो रहा था सूचना पाकर पीआरवी की टीम मामले को शांत करवाने पहुंची थी लेकिन इस दौरान एक दबंग महिला ने पुलिसकर्मी पर ही हमला कर दिया , इस दौरान मौके पर मौजूद लोग भी तमाशबीन बने रहे.
मूकदर्शक बनी रही भीड़,वीडियो हुआ वायरल
घटना के दौरान मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी पुलिसकर्मियों को बचाने की कोशिश नहीं की.महिला ने खुलेआम धमकी देते हुए पुलिस पर हमला जारी रखा.
वीडियो हुआ वायरल , मुकदमा हुआ दर्ज
पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
मुख्य आरक्षी योगेंद्र यादव की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.पुलिस मामले की जांच में जुटी है.









