औरंगाबाद : पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी! CRPF जवान गिरफ्तार

औरंगाबाद: पहली शादी छुपाकर दूसरी शादी करने के मामले में पुलिस ने सीआरपीएफ के एक जवान को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई महिला थाना पुलिस ने की है. मिली जानकारी के मुताबिक पहली पत्नी के रहते आरोपी जवान ने दूसरी शादी कर लिया.
जानकारी के मुताबिक बीते अगस्त माह में एक पीड़िता ने आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. महिला थाने में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि पहले से शादी शुदा होने के वावजूद आरोपी ने अविवाहित बताकर दूसरी शादी कर ली. कुछ समय बाद मामले की जानकारी पीड़िता हुई तो इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज कराया.
कांड की गंभीरता पर पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी जवान भोजपुर जिले का रहने वाला रिंटू कुमार सिंह है. यह फ़िलहाल कश्मीर में कार्यरत था. थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना और महिला की लज्जा भंग करने संबंधी प्रावधानों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जांच के दौरान मिले तथ्यों और साक्ष्यों की पुष्टि होने पर आरोपी पर कार्रवाई की गई. पुलिस ने आरोपी युवक को मंगलवार को अदालत में पेश कर किया. अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.









