औरंगाबाद: गबन का आरोपी पीडीएस डीलर चढ़ा पुलिस के हत्थे…

औरंगाबाद: जनवितरण प्रणाली का अनाज बेचने के आरोपित डीलर को टंडवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के लोदीपुर टोले इटवा निवासी अभिमन्यु कुमार के रूप में की गई है.
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जिला आपूर्ति विभाग द्वारा की गई जांच के आधार पर की गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर सरकारी अनाज की कमी पाई गई थी जिसमें यह काफी दिनों से फरार था.
थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि डीलर अभिमन्यु कुमार के विरुद्ध अनाज गबन करने का आरोप था. प्राथमिकी के आलोक में डीलर को गिरफ्तार किया गया. आवश्यक कार्रवाई के उपरांत डीलर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. इस जद में जो भी पकड़े जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.











