Ayush Mhatre: आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर, एक टी20 मैच में 21 छक्के मारने वाला खिलाड़ी ले सकता है जगह

Ayush Mhatre: आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर, एक टी20 मैच में 21 छक्के मारने वाला खिलाड़ी ले सकता है जगह

IPL 2026 में आयुष म्हात्रे का सफर खत्म हो गया है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी. जिसकी वजह से वो अब आईपीएल के इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे. आयुष का बाहर होना सीएसके के लिए बड़ा झटका है क्योंकि दाएं हाथ का ये बल्लेबाज कमाल की फॉर्म में था. आयुष म्हात्रे ने 6 मैचों में 33.50 की औसत से 201 रन बनाए थे. खास बात ये है कि उनका स्ट्राइक रेट 177.87 रहा और उनके बल्ले से 12 छक्के और 20 चौके निकले. लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई और अब वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अब बड़ा सवाल ये है कि चेन्नई सुपरकिंग्स उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका देगी.

यश ढुल हैं दावेदार

दिल्ली के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज यश झुल को आयुष म्हात्रे की जगह मौका मिल सकता है. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज हाल ही में अच्छी लय में नजर आ रहा था. दिल्ली प्रीमियर लीग में उन्होंने 167 से ज्यादा की औसत से 435 रन बनाए थे. इसके बाद रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 5 मैचों में 434 रन ठोके. हालांकि इसके बावजूद ढुल को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला, उनपर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया.

स्वास्तिक चिकारा भी रेस में

चेन्नई सुपरकिंग्स ने हाल ही में कई युवा खिलाड़ियों पर दांव खेला है और म्हात्रे की जगह वो स्वास्तिक चिकारा पर दांव खेल सकती है. स्वास्तिक चिकारा यूपी के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं. पिछले सीजन वो आरसीबी का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इस सीजन चिकारा को मौका नहीं मिला लेकिन अब म्हात्रे के चोटिल होने के बाद वो चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हाल ही में अयोध्या प्रीमियर लीग के एक मैच में 69 गेंदों में 195 रन बनाए थे. इस मैच में चिकारा ने 21 छक्के लगाए थे.

मयंक अग्रवाल भी हैं दावेदार

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अगर किसी अनुभवी खिलाड़ी पर दांव खेलने का फैसला करती है तो कर्नाटक के दाएं हाथ के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अच्छा विकल्प हैं. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज आईपीएल में 131 मैचों में 2756 रन बना चुका है जिसमें 13 अर्धशतक और एक शतक सामिल है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com