Bank strike – 26 से 30 सितंबर तक बैंक शाखाओं में काम-काज प्रभावित रहेगा

Bank strike।जगदलपुर। जिले में तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है, ऐसे में 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं में नियमित काम-काज प्रभावित रहेगा।

Bank strike।बैंक बंद रहने की अवधि को देखते हुए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे नकद निकासी, चेक जमा, बैंक ड्राफ्ट, जरूरी दस्तावेजी कार्य सहित अन्य आवश्यक बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें।

मिली जानकारी मुताबिक इस दौरान एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हालांकि, लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने पर यूपीआई और अन्य डिजिटल भुगतान सेवाओं में तकनीकी परेशानी, लेन-देन अटकने या भुगतान में देरी जैसी स्थिति भी कभी-कभी सामने आ सकती है।

ऐसे में जरूरी भुगतान के लिए ग्राहकों को पहले से वैकल्पिक व्यवस्था रखने और महत्वपूर्ण बैंकिंग लेन-देन समय रहते पूरा करने की सलाह दी गई है।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close