बाराबंकी: करंट की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बाराबंकी: असंद्रा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. खेत में ट्यूबेल पर लगे पोल पर चढ़कर तार जोड़ते समय हादसा होने की बात कही जा रही है.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है.

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रतौली गांव निवासी रामकुमार पाल पुत्र रामलखन के खेत में लगे ट्यूबवेल की लाइन में कुछ फाल्ट आ गई थी. रविवार सुबह वह अपने खेत में लगे विद्युत पोल पर लोहे की सीढ़ी लगाकर चढ़ा था ।उसके परिवार का ही साहब प्रसाद पाल नीचे सीढ़ी पकड़े खड़ा था ।इसी बीच सीढ़ी पर चढ़कर तार जोड़ रहा रामकुमार (45) करंट की चपेट में आ गया और लोहे की सीढ़ी में भी करंट दौड़ गया जिससे नीचे खड़ा साहब प्रसाद (48) भी उसकी चपेट में आ गया. फलस्वरूप दोनों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया । रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे.

इसी बीच मौके पर पहुंचे नायाब तहसीलदार उमेश द्विवेदी की मौजूदगी में चौकी दिलावलपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

close