बरेली : बुर्का पहनकर की रेकी, लाखों की चोरी… मुठभेड़ में दबोचे गए दो शातिर

बरेली : जनपद के थाना शाही पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चाँद बाबू के घर हुई चर्चित नकबजनी की घटना का पर्दाफाश कर दिया है.बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है.पुलिस ने उनके पास से चोरी के जेवरात बेचकर प्राप्त किए गए ₹3 लाख से अधिक की नकदी, अवैध असलहे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.

मुठभेड़ और गिरफ्तारी का घटनाक्रम
थाना प्रभारी राजेश कुमार बैंसला के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में गश्त पर थी.इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि चाँद बाबू के घर हुई चोरी में शामिल इमरान और उसका साथी तौफीक चोरी का माल बेचकर मिली रकम लेकर दिल्ली भागने की फिराक में हैं.

पुलिस ने बीएसएनएल चौराहे के पास घेराबंदी की. संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा करने पर अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया.शाही-मिर्जापुर रोड पर श्मशान के पास कच्ची सड़क पर मोटरसाइकिल फिसलने के बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.जवाबी फायरिंग में अभियुक्त इमरान के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी तौफीक को दबोच लिया.

बुर्का पहनकर की थी रेकी और चोरी
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने चौंकाने वाले खुलासे किए.उन्होंने बताया कि 5/6 फरवरी की रात उन्होंने पहचान छुपाने के लिए बुर्का और मास्क पहनकर चाँद बाबू के घर की रेकी की और फिर ताला तोड़कर जेवरात व नगदी पार कर दी थी.चोरी किए गए जेवरात को स्थानीय सुनारों को बेचा गया था, जिन्होंने गहनों को गलाकर टिक्कियां बना ली थीं.बरामद ₹3,00,320 की रकम वही है जो जेवरात बेचने के बाद उन्हें मिली थी.

अपराधिक इतिहास और बरामदगी
पकड़े गए दोनों अभियुक्त पेशेवर अपराधी हैं इमरान के विरुद्ध बरेली के विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं,तौफीक के विरुद्ध पूर्व में 08 मुकदमे पंजीकृत हैं.
बरामदगी की सूची:

पुलिस नगद राशि रुपये 3,00,320/- असलाह  02 तमंचे (315 बोर), 03 जीवित व 02 खोखा कारतूस |
वाहन | 01 मोटरसाइकिल (CT 100), यूपी 25 सीजे 9750
पुलिस टीम की सराहना
इस सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला, उप-निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा, देवेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.पुलिस अब उन सुनारों और अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है जिन्होंने चोरी का माल खरीदने में इनकी मदद की थी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com