चैत्र माह 2026 की शुरुआत, जानें इस महीने कब हैं नवरात्रि, रामनवमी और अन्य प्रमुख व्रत-त्योहार

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह का आरंभ हो गया है। यह महीना 2 अप्रैल 2026 तक रहेगा। पंचांग के मुताबिक चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 3 मार्च की शाम 5 बजकर 7 मिनट पर हुई और इसका समापन 4 मार्च की शाम 4 बजकर 48 मिनट पर हुआ। उदयातिथि के आधार पर चैत्र माह की शुरुआत मानी गई है। इसी के साथ हिंदू नववर्ष का आगाज भी होता है।
चैत्र माह को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी महीने से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। गुड़ी पड़वा, युगादी, रामनवमी, हनुमान जयंती और शीतला अष्टमी जैसे कई प्रमुख पर्व इसी माह में मनाए जाते हैं।
चैत्र माह 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार इस प्रकार हैं:
4 मार्च 2026 – होली, चैत्र माह और हिंदू नववर्ष का प्रारंभ
5 मार्च 2026 – होली भाई दूज
6 मार्च 2026 – भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
8 मार्च 2026 – रंग पंचमी
10 मार्च 2026 – शीतला सप्तमी
11 मार्च 2026 – शीतला अष्टमी, बसौड़ा, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
15 मार्च 2026 – कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचनी एकादशी, मीन संक्रांति
16 मार्च 2026 – प्रदोष व्रत
17 मार्च 2026 – मासिक शिवरात्रि
18 मार्च 2026 – दर्श अमावस्या
19 मार्च 2026 – युगादी, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि आरंभ
20 मार्च 2026 – झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन
21 मार्च 2026 – मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
22 मार्च 2026 – वासुदेव चतुर्थी
23 मार्च 2026 – लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई
24 मार्च 2026 – स्कंद षष्ठी, रोहिणी व्रत, यमुना छठ
26 मार्च 2026 – रामनवमी, महातारा जयंती, अशोक अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
27 मार्च 2026 – रामनवमी (इस्कॉन), स्वामीनारायण जयंती
29 मार्च 2026 – कामदा एकादशी, वामन द्वादशी
30 मार्च 2026 – शुक्ल प्रदोष व्रत
31 मार्च 2026 – महावीर जयंती
2 अप्रैल 2026 – हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह में व्रत, पूजा और दान का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि इस महीने में श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए अनुष्ठान से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।











